महापौर ने झालमुड़ी खिलाकर मनाया प.बंगाल में जीत का जश्न
आगरा, 05 मई। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों को चुनाव परिणाम आने पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने सराय बेगा में पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं के संग मंगलवार को जश्न मनाया। महापौर ने इस अवसर पर सभी को अपने हाथों से झालमुड़ी बनाकर खिलाई और मिष्ठान वितरण किया।
महापौर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज का यह पल आगरा के लिए, उत्तर प्रदेश के लिए, और पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का कमल खिलना, अन्य राज्यों में हमारी प्रचंड विजय - यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास की जीत है। पश्चिम बंगाल में कमल खिलने की सुगंध पूरे देश में फैल गई है, आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा का परचम लहरा रहा है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
_______________________________
Post a Comment
0 Comments