नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का तबादला, सम्भल के डीएम बनाए गए, संतोष कुमार वैश्य आगरा के नए नगर आयुक्त
लखनऊ, 03 मई। प्रदेश में रविवार की रात 38 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। इसमें आठ जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। आगरा के चर्चित आईएएस अधिकारी नगर निगम के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को सम्भल का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को आगरा का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मधुसूदन हुगली को जिलाधिकारी देवरिया बनाया गया है। आनंद वर्धन को जिलाधिकारी मऊ की जिम्मेदारी दी गई है। गौरव सिंह सोगरवाल को जिलाधिकारी महाराजगंज बनाया गया है। संतोष कुमार शर्मा को जिलाधिकारी फिरोजाबाद, राजेंद्र पेंसिया को जिलाधिकारी मुरादाबाद और अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी सम्भल का जिम्मा मिला है। अभिषेक पांडेय को जिलाधिकारी प्रतापगढ़, शिवसहाय अवस्थी को सीईओ यूपी राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, अभिनव गोपाल को उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण और अजय जैन को नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
सैमुअल पाल को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अनुज सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। बीते दिनों काम न मिलने की वजह से इस्तीफा देकर चर्चा में आए आईएएस रिंकू सिंह राही को संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन का जिम्मा दिया गया है।
अलका वर्मा को विशेष सचिव वित्त, रजिस्ट्रार फर्म चिटस एवं सोसायटी यूपी, निधि बंसल को निदेशक चिकित्सा एवम स्वास्थ्य सेवाएं, दिनेश चंद्र पीडब्ल्यूडी यूपी, प्रवीण मिश्रा को विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग और रमेश रंजन को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाया गया है। दिव्या मित्तल को विशेष सचिव यूपी, चंद्रशेखर को विशेष सचिव सिंचाई, नेहा जैन को एमडी केस्को, समीर को विशेष आईटी एवम इलेक्ट्रॉनिक एमडी यूपी डेस्को और सी इंदुमती को निदेशक महिला कल्याण का जिम्मा मिला है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments