रावली पुल पर चलती कार में लगी आग

आगरा, 05 मई। जिला कलक्ट्रेट के निकट रावली पुल पर एक चलती कार में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। कार चालक समय रहते कार से बाहर निकल आया और कुछ पल में ही कार आग का गोला बन गई। इससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया।
आस पास के लोगों ने कार में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि कार में आग के कारण लगी। फिलहाल पुलिस ने कार को वहां से हटवा कर यातायात चालू करा दिया।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments