नाई की मंडी के बाद सदर में पकड़े गए 22 जुआरी, खाली मकान में चल रहा था संगठित रैकेट

आगरा, 28 मई। थाना नाई की मंडी क्षेत्र में जुआ पकड़े जाने के अगले दिन थाना सदर पुलिस ने भी 22 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान नकदी, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद किए गए। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सदर क्षेत्र के नगला जस्सा स्थित एक खाली मकान में जुए का संगठित रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने टीम गठित कर देर रात छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 22 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुए की फड़ से 40,100 रुपये की नगद राशि, 104 ताश के पत्ते और 13 मोबाइल फोन बरामद किए। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
पुलिस के अनुसार यह स्थान लंबे समय से जुए के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जहां रोजाना बड़ी रकम पर हार-जीत की बाजी लगाई जाती थी। जांच में सामने आया कि इस अवैध जुए के कारोबार का संचालन कुलवंत उर्फ सरकार और मान सिंह उर्फ नकुला द्वारा किया जा रहा था। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments