विज्ञापन जगत के सदस्यों को "हॉल ऑफ फेम सम्मान" से नवाजा गया
आगरा, 19 अप्रैल। शहर के मीडिया, विज्ञापन और मार्केटिंग संगठन 'लीजेंड्स क्लब' के वार्षिक मिलन समारोह में वरिष्ठ सदस्यों को "हॉल ऑफ फेम सम्मान" से नवाजा गया।
मुख्य अतिथि फुटवियर विकास परिषद के अध्यक्ष पूरन डाबर ने कहा, "किसी भी उद्योग की नींव उसके अनुभवी लोगों के ज्ञान और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर टिकी होती है। इन प्रोफेशनल्स ने बदलती तकनीकों के बीच प्रिंट मीडिया और मार्केटिंग की विश्वसनीयता को बनाए रखा है।"
सम्मानित होने वाले वरिष्ठ सदस्यों ने भी अपने करियर के संघर्ष और सफलताओं के संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य पी पी सिंह ने किया। उन्होंने क्लब के इतिहास और सदस्यों के आपसी समन्वय को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के संरक्षक शिंभू मेहरा, दिवाकर शर्मा, आलोक द्विवेदी, समीर गौर, मधुसूदन भट्ट, मनीष शर्मा, मयंक अग्रवाल, अमरीश नाथ और पी के अग्रवाल मौजूद रहे।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments