कैलाश मंदिर में भगवान परशुराम का पंचाभिषेक, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
आगरा, 19 अप्रैल। सिकंदरा के निकट स्थित कैलाश मंदिर में रविवार प्रातः भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सम्पूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि एवं भक्ति रस से सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर शिवलिंग का विधि-विधान से रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया गया। साथ ही भक्तों ने महर्षि जमदग्नि एवं भगवान परशुराम की मूर्ति का पंचाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत आयोजित हवन-पूजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुतियाँ अर्पित कर देश, समाज एवं विश्व के कल्याण तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पों से सजाकर फूल बंगला श्रृंगार किया गया। इस पावन अवसर पर महंत चंद्रकांत गिरी, डॉ मदन मोहन शर्मा,
महंत गौरव गिरि गोस्वामी, विश्वास शर्मा, अनिशा शर्मा, विपिन गिरि, संतोष गिरी, विकास भारद्वाज, राम कुमार गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, डॉ.मनीष, रमन शर्मा, नरेश दीक्षित एवं सुधीर शर्मा, विधायक शर्मा ने उपस्थिति दर्ज कराई।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments