किन्नर मित्र और उसके साथी कर रहे ब्लैकमेलिंग, परेशान युवक ने जहर खाया
आगरा, 19 अप्रैल। थाना ताजगंज क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने किन्नर मित्र और उसके साथियों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दहलाई निवासी पवन पुत्र हाकिम सिंह ने मानसिक तनाव में आकर विषाक्त पदार्थ खाया। इससे पहले पवन ने सुसाइड नोट लिखते हुए पथवारी मंदिर निवासी एक किन्नर मित्र और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए। पत्र के अनुसार, आरोपी उसे आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। पवन ने यह भी उल्लेख किया है कि उससे 30 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के चलते वह बुरी तरह टूट गया था और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
पवन के विषाक्त पदार्थ खा लेने की जानकारी होते ही परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि पवन ने इस मामले की शिकायत पहले पुलिस से भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उसकी परेशानी बढ़ती गई। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments