ट्रायल रन: आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो
आगरा, 08 अप्रैल। यूपी मेट्रो ने आईएसबीटी रैंप और मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन के बीच अप लाइन पर आगरा मेट्रो ट्रेन का सिग्नलिंग का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
प्रथम कॉरिडोर में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी जाने वाली दिशा (अप लाइन) में मेट्रो ट्रेन को ले जाया गया। इस दौरान मेट्रो ट्रेन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन से गुजरी। इसके बाद ट्रेन को अपलाइन में वापस मनकामेश्वर लाया गया। इस ट्रायल रन में मूलतः सिग्नलिंग एवं सिस्टम्स उपकरणों को परखा गया। इसके साथ ही डाउन लाइन पर भी जल्द थर्ड रेल बिछाने के बाद ट्रायल रन शुरू किया जाएगा।
इस ट्रायल रन के दौरान यूपी मेट्रो की सिग्नलिंग टीम, कांट्रेक्टर स्टाफ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यूपीएमआरसी एमडी सुशील कुमार ने कहा, हम सारे उपकरणों-सिस्टम, सिग्नलिंग, ट्रैक आदि की टेस्टिंग हेतु सफलतापूर्वक ट्रेन का टेस्ट रन कर रहे हैं। जल्द ही डाउन लाइन में भी ट्रायल रन आरंभ किया जाएगा।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments