गिरीश चंद्र गोयल समाजवादी पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष बनाए गए
आगरा, 23 अप्रैल। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने व्यापारी नेता गिरीश चंद्र गोयल को समाजवादी पार्टी का महानगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
शब्बीर अब्बास ने कहा कि गिरीश चंद्र गोयल लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं और व्यापारिक व सामाजिक संगठनों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया है। उनका अनुभव और संगठन क्षमता पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। उनके मनोनयन से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि गोयल ने वर्ष 2002 से समाजवादी पार्टी के आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा व्यापारी समाज में उनकी मजबूत पकड़ है। वे नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स (यूपी) सहित कई प्रतिष्ठित संगठनों में पदाधिकारियों के रूप में कार्य कर चुके हैं।
शब्बीर अब्बास ने विश्वास जताया कि गिरीश चंद्र गोयल पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे पार्टी की आवाज को हर घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त महानगर कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments