परशुराम कुटुंब यात्रा में जनप्रतिनिधियों की बेरुखी का जवाब दे गए दोनों सवर्ण नेता अनिल मिश्रा और अलंकार अग्निहोत्री
आगरा, 23 अप्रैल। आवास विकास कॉलोनी में बुधवार को निकाली गई परशुराम कुटुंब यात्रा में समाजसेवी तो कुटुंब यात्रा में शामिल थे, लेकिन सांसद, विधायक, राजनीतिक दल के अध्यक्ष आदि ने शोभायात्रा से दूरी बना कर रखी।
राजकुमार पथिक ने बताया कि सवर्णों की आवाज उठा कर चर्चा में आए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश सरकार में अधिकारी रहे अलंकार अग्निहोत्री ने इस कमी को दूर किया। वे स्वस्फूर्त प्रेरणा से कुटुंब यात्रा में शामिल हुए और आम जनों की तरह उनके साथ पूरी यात्रा में पैदल साथ-साथ चले।
अनिल मिश्रा एडवोकेट एवं अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि सवर्ण समाज ऐसी एकजुटता इस कुटुंब यात्रा में दिखाई दे रही है, वैसी ही बने रहे तो कोई भी सरकार हमारी उपेक्षा नहीं कर पाएगी। संगठन में ही शक्ति होती है और यही मूलमंत्र हमारे स्वाभिमान एवं सम्मान की रक्षा करेगा।
कुटुंब यात्रा में कैलाश नारायण मिश्रा, सुनील पाराशर, पार्षद गौरव शर्मा, पवन समाधियां, राहुल चतुर्वेदी, मुकेश पालीवाल, राजकुमार पथिक, अजय गर्ग, सुधीर शर्मा, श्याम किशोर दीक्षित, संदेश शर्मा, विपिन शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, गुंजन पाराशर, भूपेंद्र सारस्वत, पंकज गौतम, अन्नू दुबे आदि ने उनका स्वागत किया।
शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति के साथ खंदारी क्षेत्र के पार्षद सुनील शर्मा, डॉ. प्रमोद रावत, लक्ष्मी लवानिया, बृजेश गौतम, आशुतोष गौतम, राजेंद्र पाराशर, सुरेंद्र शास्त्री, मनोज शर्मा, मूलचंद शर्मा, राजू पंडित, अभिषेक शुक्ला, अजय दुबे, वेद प्रकाश पाठक, हरीश शर्मा सर, अनिल पाठक, कैलाश मिश्र, पवन समाधिया, राहुल चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, शैलू शर्मा, पप्पू पंडित, राधा कृष्ण लवानिया, मनोज शर्मा एवं आरती शर्मा ने भी भागीदारी निभाई।
गुरुवार की सुबह कुटुंब यात्रा के कैलाश नारायण मिश्र, सुनील पाराशर, मुकेश पालीवाल, राजकुमार पथिक, सुधीर शर्मा ने उनसे होटल ग्वाल प्लेस में भेंट की और उनका सम्मान कर ग्वालियर के लिए विदा किया।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments