फतेहपुरसीकरी: आग में स्वाहा हुए दो गरीब परिवारों के घर

आगरा, 21 अप्रैल। थाना फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत ग्राम बसेरी काजी के निकट गांव इम्लाबदा में सोमवार की रात लगी भीषण आग ने दो गरीब परिवारों  के झोंपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। आग के दौरान सिलिंडर फटने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।गनीमत रही कि दोनों परिवार विवाह समारोह में बाहर गए हुए थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह आग रात करीब 8 बजे सुंदरलाल पुत्र मानसिंह और लाखन पुत्र मानसिंह के छप्पर वाले घरों में लगी। शीघ्र ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में घर में रखा भूसा, अनाज, कपड़े, झोपड़ी समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घर में बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments