शादी में गया था दयालबाग निवासी परिवार, पीछे से चोरों ने कर दिया घर साफ
आगरा, 09 अप्रैल। थाना न्यू आगरा के अंतर्गत रजत कुटीर संत विहार दयालबाग का एक परिवार शादी में शामिल होने बाहर गया तो चोरों ने पीछे से घर साफ कर दिया। पड़ोसी की सूचना पर लाइट परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में लगी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रजत कुटीर संत विहार दयालबाग निवासी नरेश कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गत तीन अप्रैल को वह परिवार के साथ अपनी भतीजी की शादी में झारसुगुड़ा (ओडिशा) गए थे। मकान के मेनगेट पर ताला लगा था। छह अप्रैल की शाम करीब सात बजे पड़ोसी प्रवीण गौतम ने घर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
सात अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह परिवार के साथ घर लौटे, देखा तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो ऊपर-नीचे के सभी कमरों के दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। सभी अलमारियां खाली थीं। सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने, नकदी और शादी के लिए रखे नए कपड़े चुराकर ले गए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments