सेंट पीटर्स कॉलेज ने मनाया श्रमिक दिवस और विदाई समारोह
आगरा 30 अप्रैल। सेंट पीटर्स कॉलेज में गुरुवार को 'श्रमिक दिवस' और सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह मनाया गया। प्रधानाचार्य फादर डॉ. ऑल्विन पिंटो, उपप्रधानाचार्य फादर लुईस कैस, हेडमिस्ट्रेस सिस्टर एंसी चिरायथ विशेष अतिथि रहे।
इस अवसर सेवानिवृत्त अध्यापक प्रमोद भंडारी ने अपने विचार अभिव्यक्त किए। सहायक कर्मचारी सन्तोष को भी विदाई दी गयी।
अध्यापिका डॉ आरती वर्मा ने कार्यक्रम में बताया कि खेल प्रशिक्षक प्रमोद भंडारी के मार्गदर्शन सेंट पीटर्स के छात्रों ने अनेक प्रतियोगिताएँ जीती व उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को सदैव खेल भावना, अनुशासन, समय की पाबन्दी व धैर्य के साथ निर्णय लेने की क्षमता के साथ प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ सामान्य स्वागत एवं श्रमिक दिवस के परिचय के साथ किया गया। हेडमिस्ट्रेस ने प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। प्राइमरी के छात्र आरिस शम्सी ने अपनी कविता 'अनकहे नायक हमारे सहायक' के माध्यम से हमारे श्रमिकों के महत्व व योगदान को उजागर किया। सामूहिक नृत्य व कविता 'स्वच्छता के मौन साधक' की प्रस्तुति की गयी।
कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य डॉ ऑल्विन पिन्टो ने प्रमोद भंडारी के परिश्रम व कार्यनिष्ठा की सराहना की। सभी सहायक कर्मचारियों तथा प्रमोद भंडारी को उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम में कॉर्डीनेटर शोभा राना, नितिका तिवारी, दिव्या सिंह उपस्थित रहीं। वरिष्ठ शिक्षिका लीना लेजर ने बताया कि आयोजन शिक्षिका पूजा मल्होत्रा एवं मोनिका अरोड़ा की भूमिका रही।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments