अर्णव गोयल ने किया सेंट पॉल्स में टॉप, आगरा में तीसरा स्थान! 12वीं में 98.25 प्रतिशत अंक
आगरा, 30 अप्रैल। सेंट पॉल्स कॉलेज के छात्र अर्णव गोयल के आईएससी (12वीं) की परीक्षा में कॉलेज टॉप किया है। अर्णव ने कुल 98.25 प्रतिशत अंकों के साथ आगरा में तीसरा स्थान भी हासिल किया।
काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का रिजल्ट घोषित किया। रिजल्ट आउट होने के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष पॉल हाबिल ने अर्णव को यह जानकारी दी। उन्होंने अर्णव को कॉलेज में बुलाकर रिजल्ट दिखाया और उसका मुंह मीठा कराया। सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज यूनिट एक के छात्र अर्णव गोयल ने कामर्स के छात्र के रूप में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। अब वह चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बनने की तैयारी कर रहे हैं।
अर्णव की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है। पिता अमित गोयल, मां मोनिका, दादी शशिप्रभा और बहन काव्या ने भी अर्णव को बधाई दी। बाग फरजाना निवासी अर्णव के पिता अमित गोयल कर अधिवक्ता हैं। अर्णव की उपलब्धि पर नेशनल चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष एवं सिकंदरा फैक्ट्री ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने भी बधाई दी।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments