सौ करोड़ लोगों को बीमा कवर देने की जरूरत- केशव मौर्य

आगरा, 12 अप्रैल। पॉलिसी में जीएसटी खत्म होने से व्यापार में बढ़ोत्तरी हुई है। भारतीय जीवन बीमा निगम लाइफ इन्श्योरेनेस सेक्टर का सबसे बड़ा सेक्टर है। परन्तु अभी भी 90-100 करोड़ लोगों को पॉलिसी देने की आवश्यकता है। ज्यादार अधिकारी बड़े पॉलिसी होल्डर खोजते हैं। परन्तु छोटी पॉलिसी भी करनी चाहिए छोटे और गरीब लोगों को जब तक कवर नहीं किया जाएगा, तब तक प्रधानमंत्री का विकसित और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य अधूरा है। इसलिए 100 करोड़ लोगों को बीमा कवर देने की जरूरत है। नेशनल फैडरेशन ऑफ इन्शोसेन्स फील्ड वर्कर्स की होटल ग्रांड मरक्युर में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह बात कही। 
उन्होंने विकास अधिकारियों की समस्याओं को वित्त मंत्री के समक्ष रखने का भी भरोसा दिलाया।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विवेक सिंह ने संगठन की गतिविधियों एवं विकास अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय सचिव संजय शाही ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 
सम्मेलन में उत्तर मध्य क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) की 225 शाखाओं से 700 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कुल 12 डिवीजनों आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, अलीगढ़, इलाहाबाद, फैजाबाद, कानपुर, देहरादून, हल्द्वानी, बरेली, मेरठ एवं लखनऊ के पदाधिकारी एवं शाखा प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments