व्यापारियों ने सौंपी दस बाजारों की सूची, पुलिस अधिकारियों का आश्वासन-यहां फिलहाल नहीं होंगे दोपहिया वाहनों के चालान

आगरा, 02 अप्रैल। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों को दस ऐसे बाजारों को सूची सौंप दी, जहां नगर निगम द्वारा पार्किंग स्थल की व्यवस्था नहीं की गई है। 
गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने पार्किंग स्थल न बनने तक घने बाजारों में दोपहिया वाहनों के चालान न किए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने इस पर सहमति जताते हुए व्यायारियों से ऐसे बाजारों की सूची पुलिस अधिकारियों को देने को कहा था।
इसी क्रम में व्यापारीगण यह सूची लेकर पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंचे, जहां डीसीपी सिटी सैय्यद अब्बास अल्ली व एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक हिमांशु गौरव को यह सूची सौंप दी गई। इन बाजारों में सुभाष बाजार, दरेसी नम्बर एक, दो, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, कसेरठ बाजार, फ़ौवारा, रावतपाड़ा, लुहार गली, सेठ गली, छत्ता बाजार और बेलनगंज शामिल हैं।
व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय पुरसनानी ने बताया कि डीसीपी सिटी सैय्यद अब्बास अली ने आश्वासन दिया को सूची में शामिल दस बाजारों में दो पहिया वाहनों के चालान नहीं किये जाएंगे इसके लिए स्थानीय थानों व चौकियों को आदेशित कर दिया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में राजीव गुप्ता, संजय अरोड़ा, सुंदर चेतवानी आदि शामिल थे।
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments