सबसे बड़े धर्म इंसानियत को सिखाएगी, चार दोस्तों की सच्ची कहानी

आगरा, 17 अप्रैल। अलग-अलग धर्म से जुड़े चार दोस्तों की सच्ची कहानी आरए मूवीज के बैनर तले बन रही शार्ट फिल्म कफन के माध्यम से लोगों को सबसे बड़े धर्म इंसानियत का पाठ सिखाएगी। 
फिल्म का मुहूर्त शुक्रवार को जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचारक प्रमुख, उप्र एवं उत्तराखंड कृपाशंकर ने गणेश पूजन के साथ फ्लैप करके व श्रीफल फोड़कर किया। 
फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने बताया कि फिल्म में ऐसे चार दोस्तों की कहानी है जो अलग-अलग धर्म से हैं। वह पार्क में हर रोज मिलते हैं। एक दूसरे के सुख दुख बांटते हैं और किसी एक विषय पर चर्चा करते हैं। फिल्म में डॉ. वसुन्धरा द्वारा चारों दोस्तों से किए गए संवाद में एक ऐसा संदेश था जो चारों दोस्तों को आत्मचिन्तन के लिए मजबूर करता है। 
फिल्म के निर्माता रंजीत सामा, विजय सामा, सहनिर्माता संजय दुबे, कहानी राहुल गुप्ता की है। निर्देशन हेमन्त कुमार वर्मा ने किया है। फिल्म में उमाशंकर मिश्रा, संजय दुबे, शकील खान, मुकेश अग्रवाल ने चार दोस्तों का किरदार निभाया है। डॉ. वसुन्धरा के रूप में सोमा जैन नजर आएंगी। 
इस अवसर पर एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, एफमेक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, बाबू भाई, विजय गोयल, संजय गोयल, मयंक जैन, संजय जटाना, अनिल लाल, सूरज तिवारी, अवधेश रावत, गिर्राज बंसल, राजेन्द्र, नीरज तिवारी, रितेश, मेकअप मैन रोहित डंडौतिया, जय गुप्ता उपस्थित थे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments