...तो मां ने ही ले ली अबोध बच्ची की जान! यमुना किनारे मिले मासूम के शव को लेकर पुलिस का खुलासा

आगरा, 08 अप्रैल। थाना छत्ता क्षेत्र में मंगलवार को यमुना आरती स्थल पर नाले में मृत मिली ढाई वर्षीया मासूम बालिका की हत्या उसकी मां ने ही की थी। पुलिस ने यह खुलासा करते हुए आरोपी मां ममता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के पिता का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते उसने बेटी को मार दिया। 
बच्ची का शव मंगलवार की शाम यमुना किनारा मार्ग पर लड्डू गोपाल की प्रतिमा और यमुना आरती स्थल के बीच में पाइपलाइन के बगल से बनी नाली में पड़ा मिला था। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नगला धाकरान निवासी बच्ची के पिता रामू धाकड़ का विवाह नवंबर, 2023 में बिहार के हरीनगर निवासी ममता से हुई थी। नवंबर 2024 में बेटी खुशी का जन्म हुआ था। पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करती थी और कई बार घर से बिना बताए चली जाती थी।
मंगलवार सुबह पति रामू चेन बनाने के कारखाने में काम करने गया था। पूर्वाहन करीब 11 बजे ममता बेटी खुशी को डॉक्टर को दिखाने के नाम पर ले गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। रामू ने पुलिस से शिकायत की थी। इधर पुलिस ने भी मृत बच्ची की पहचान करने के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए थे। इसके बाद देर रात थाना छत्ता पुलिस ने रामू को फोटो दिखाकर बच्ची की शिनाख्त की। 
थाना छत्ता के प्रभारी का कहना है कि गिरफ्तार मां से पूछताछ की जा रही है। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments