Agra News: खबरें आगरा की.......

एसएन मेडिकल कॉलेज में हुआ 'नारी शक्ति वंदन'
आगरा, 20 अप्रैल। एसएन मेडिकल कॉलेज में 'मिशन शक्ति' अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक समिति द्वारा 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा, "नारी शक्ति समाज की आधारशिला है। मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान में महिला चिकित्सकों और छात्राओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में डॉ. नीतू चौहान (विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन) और डॉ. सुरभि गुप्ता (प्रोफेसर, रेडियोथेरेपी) ने भाषण एवं काव्य प्रस्तुति दी। मिशन शक्ति, कमिश्नरेट आगरा से एसआई लवी शुक्ला एवं एलसी सोनम चौधरी ने महिला सुरक्षा, कानूनी जागरूकता और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा गुप्ता द्वारा किया गया। सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 
_________________________________________
युवती पर तंज कसने को लेकर घराती और बराती भिड़े
आगरा, 20 अप्रैल। थाना फतेहाबाद के गांव सिकरारा में रविवार की रात बरात में आई एक युवती पर तंज कसने को लेकर घराती और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए।
गांव सिकरारा निवासी कालीचरन पुत्र तेजसिंह की पुत्री की शादी थी, जिसमें बरात बिचौला बासोनी से आई थी। दरवाजे की रस्म के बाद बराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव के एक युवक ने कैमरामैन के साथ मिलकर बरात में आई एक युवती का एकल फोटो खींच लिया। जब इस बात की जानकारी बरात पक्ष को हुई तो उन्होंने तुरंत फोटो डिलीट करवा दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती पर पानी फेंक दिया और जब वह पंडाल से बाहर निकल रही थी, तो उस पर तंज कसने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
मारपीट में बरात पक्ष से रामप्रकाश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी बिचौला बासोनी और संबंधित युवती घायल हो गए। वहीं घराती पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
_________________________________________
मां पीतांबरा देवी प्राकट्य दिवस उत्सव 22 से
आगरा, 20 अप्रैल। सीताराम मंदिर, वजीरपुरा, मां पीतांबरा सेवा समिति द्वारा पंचम वार्षिक उत्सव एवं प्राकट्य दिवस समारोह 22, 23 और 24 अप्रैल को मनाया जाएगा। 
इसके अंतर्गत 22 अप्रैल को शाम 5:30 बजे आमंत्रण एवं ध्वज यात्रा, 23 अप्रैल को शाम 6:30 बजे मंदिर परिसर में मेहंदी कार्यक्रम एवं माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। 24 अप्रैल को मुख्य आयोजन के तहत प्रातः आठ बजे मां पीतांबरा का अभिषेक, श्रृंगार दर्शन एवं फूल बंगला होगा। दोपहर 12 बजे नवकुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें 11,000 आहुतियां दी जाएंगी। महायज्ञ में एक समय में 100 से अधिक श्रद्धालु सहभागिता करेंगे। संध्या 5 बजे कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
यह जानकारी सोमवार को मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय, श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, आईएमए के अध्यक्ष डॉ हरेंद्र गुप्ता, मुकेश शर्मा, सूरज तिवारी, डॉ संजीव नेहरू, संजय चौहान, पंकज शास्त्री, मनोज अग्रवाल, दीपक गुप्ता, हनी, आयुष उपाध्याय, सौरभ शर्मा, कृष्णा मिठास ने दी।
_________________________________________
आवास विकास कालोनी में 22 को निकलेगी परशुराम शोभायात्रा और कुटुंब यात्रा
आगरा, 20 अप्रैल। भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा एवं आवास विकास क्षेत्र की परशुराम शोभायात्रा इस बार संयुक्त रूप से 22 अप्रैल को निकाली जाएगी।
तीन दर्जन से ज्यादा झांकियां के साथ सर्व समाज के लोग शोभायात्रा में सहभागिता करेंगे। उज्जैन के बाबा महाकाल का डोला एवं खाटू श्याम की झांकी महर्षि परशुराम के डोले के साथ शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र होगी। शोभायात्रा का शुभारंभ होटल भावना क्लार्क से शुरू होकर आवास विकास के विभिन्न सेक्टर में भ्रमण करते हुए भगवान परशुराम चौक पर 1100 दीपों से महा आरती का आयोजन किया जाएगा। ब्रज की प्रसिद्ध मथुरा की मंडली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। शोभायात्रा का समापन सेंट्रल पार्क पर सम्मान समारोह के साथ होगा।
यह जानकारी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 3 स्थित ए एस पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्षद गौरव शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, आशीष मिश्रा, सुनील पाराशर, पवन समाधिया, मुकेश पालीवाल, हरिओम शुक्ला, अध्यक्ष विपिन शर्मा, दीपेश अग्रवाल ने दी।
_________________________________________
अक्षय तृतीया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए श्रीजगन्नाथ भगवान
आगरा, 20 अप्रैल। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रीहरि का चंदन के छापे से सजे श्वेत परिधान धारण कराए गए। श्रंगार भी चंदन से किया गया। बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग चंदन से श्रंगारित आज श्रीजगन्नाथ भगवान श्याम वर्ण नहीं बल्कि भक्तों को पीत वर्ण में सुशोभित होकर दर्शन दिए। 21 दिन तक गर्मी के कारण सिर्फ एक बत्ती से आरती की जाएगी। भोग भी बैसाख की गर्मी में ठंडी तासीर के व्यजंन व फलों से लगाया जाएगा।
अक्षय तृतीया महोत्सव के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर को गुलाब, मोगरे व बेले के पुष्पों से सजाया गया। हरि नाम संकीर्तन किया गया। इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि बैसाख व ज्येष्ठ माह में गर्मी बढ़ जाती है। 14 मई को वृषभ संक्रांति (सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने पर) के साथ गर्मी भीषण रूप ले लेती है। इसीलिए अक्षय तृतिया से 21 दिन तक भगवान का चंदन के लेप से श्रंगार किया जाएगा। उन्हें चंदन के छापे की हल्की सूती पोशाक पहनाई जाएंगी। मोगरा, बेला जैसे सुगन्धित पुष्पों से फूल बंगला सजेगा। सत्तू, खरबूजा, आम, तरबूज, लीची जैसे मौमसी फलों का प्रसाद लगाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरैजा, शैलेश बंसल, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, शाश्वत नन्दलाल दास उपस्थित थे।
_________________________________________





ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments