Agra News: खबरें आगरा की....
बाह-फतेहाबाद से सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन शुरू, सांसद चाहर ने दिखाई हरी झंडी
आगरा, 13 अप्रैल। सांसद राजकुमार चाहर ने ट्रेन 09196/09195 मऊ से वाराणसी, प्रयागराज होते हुए वडोदरा प्रतापनगर जाने वाली सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन को बाह और फतेहाबाद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद स्वयं बाह से जनरल डिब्बे में बैठकर फतेहाबाद पहुंचे और वहां से ट्रेन को रवाना किया।
सांसद ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ट्रेन का उपयोग करें, ताकि इसे स्थायी रूप से संचालित कराया जा सके। सांसद ने जानकारी दी कि बटेश्वर में लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इंटरसिटी ट्रेन को बाह से दिल्ली तक चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं और फतेहाबाद में आरक्षण कक्ष खोलने का प्रस्ताव भी डीआरएम के समक्ष रखा गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि 2 अप्रैल को लोकसभा में आगरा–टूंडला होते हुए इटावा जाने वाली ट्रेनों को फतेहाबाद–बाह मार्ग से संचालित करने की मांग उठाई गई थी, जिस पर अब सकारात्मक पहल शुरू हो गई है।
इस दौरान-मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आगरा गगन गोयल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) बीके चौहान, एडीएसटीईडी मनीष मिश्रा, एडीईएन ट्रैक संदीप दुबे, पूर्व विधायक मधूसुदन शर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुग्रीव चौहान, नितिन वर्मा, प्रदीप भाटी उपस्थित रहे।
_________________________________________
मेडिकल कैम्प में 168 लोगों की जांच
आगरा, 13 अप्रैल। माधव मिलन एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा निशुल्क मेडिकल जांच शिविर रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर विजय नगर कॉलोनी में लगाया गया, जिसमें करीब 168 व्यक्तियों ने लाभ प्राप्त किया। डा बसंत गुप्ता, पवन गुप्ता, रुपल अग्रवाल, अंकुश संग्रोया, अनिल, मयंक महाजन, उर्विजा जैन, आफना, माही, श्रेया सिंह, सूर्यांश कुशवाह, मधुकर गुप्ता, युवाराज, हरबीर सिंह ने सहयोग प्रदान किय। आलोक आर्या, अशोक अग्रवाल, डा नरेश सूद, अरुण गुप्ता, रवी गुप्ता, आलोक अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता, धर्मेंद्र गर्ग, विनोद गुप्ता, नितिन गुप्ता, अजय तोशनीवाल, ललतेश गुप्ता ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
_________________________________________
भाविप नवज्योति ने की गौसेवा
आगरा, 13 अप्रैल। भारत विकास परिषद 'नवज्योति' शाखा की ओर से रविवार को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन गौशाला में गौ सेवा की गई। गौ माता की पूजा के उपरांत चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़ आदि खिलाकर नए सत्र का आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवा की शुरुआत संस्थापक संजीव अग्रवाल ने की।
अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने कहा कि सनातन संस्कृति में गऊ माता की निस्वार्थ देखभाल को सर्वोच्च धर्म माना गया है। सचिव अनिल अग्रवाल ने कहा कि हिन्दू धर्म में गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है इसलिए हमें गायों को चारा पानी देना , बीमार गाय की रक्षा करना और गौशालाओं में सहयोग अवश्य करना चाहिए। कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनुराग भटनागर, नरेंद्र गर्ग, राजकुमार गोयल, मोहित अग्रवाल, मनीष गोयल, दीपक भार्गव, सचिन अग्रवाल, गौरव सिंघल , आनंद मंगल, अशोक लालवानी, अमित गर्ग, विवेक सिंघल, राकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गौरव बंसल, शकुन बंसल, आलोक जैन, पियूष, शशि अग्रवाल, निधि बंसल, शिल्पी बंसल, रिचा जैन, विनीता अग्रवाल, रश्मि गोयल, भावना भार्गव, रचना मंगल, साम्भवी मित्तल , निकिता सिंघल मौजूद रहीं।
_________________________________________
आवासीय भूखंडों पर व्यवसायिक गतिविधियां न रोकने की मांग, मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन
आगरा, 13 अप्रैल। कमला नगर व्यापार संगठन समिति, बल्केश्वर बाजार समिति, ट्रांस यमुना बाजार समिति, आवास विकास व्यापार समिति के व्यापारियों ने सोमवार को मंडल आयुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
सभी ने आवास विकास परिषद 15 अप्रैल से प्रस्तावित आवासीय भूखंडों पर व्यवसायिक गतिविधियों के लिए कार्रवाई का विरोध किया। आवास विकास परिषद की ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वाले आगरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय पुरसनानी, मंत्री राजीव गुप्ता, कमला नगर व्यापार संगठन समिति के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उमेश अरोरा, उपाध्यक्ष गविंदर शर्मा उपस्थित रहे।
_________________________________________
डॉ. यशोधरा को लखनऊ में मिला राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान
आगरा, 13 अप्रैल। शैक्षिक संवाद मंच के तत्वावधान में लखनऊ के हुए कार्यक्रम में एत्मादपुर की शिक्षिका और साहित्य साधिका समिति की महासचिव डॉ. यशोधरा यादव 'यशो' को राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 'विद्यालय बनें आनंद घर' और नवाचारी शिक्षक के रूप में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। इनमें बरौली अहीर के प्राथमिक विद्यालय रजरई से राजश्री यादव को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सचिवालय के विशेष सचिव एवं साहित्यकार राम नगीना मौर्य, विशिष्ट अतिथि एन.सी.ईआर.टी प्रकाशन विभाग के सहायक संपादक एवं साहित्यकार शिवमोहन यादव तथा हिमालय लोक संग्रहालय एवं शोध संस्थान देहरादून के संस्थापक डॉ. सुरेंद्र कुमार आर्यन की उपस्थिति रही।
_________________________________________
राजामंडी जैन मंदिर की फॉल्स सीलिंग गिरी
आगरा, 13 अप्रैल। राजा मंडी स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विगत रात्रि मुख्य बड़े चौक की फॉल्स सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि घटना रात के समय हुई, जब मंदिर परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, अन्यथा दिन के समय यह हादसा कई लोगों के घायल होने का कारण बन सकता था।
सुबह जब मंदिर के कपाट खोले गए, तो वहां का नजारा देख श्रद्धालु स्तब्ध रह गए। पूरे चौक में फॉल्स सीलिंग का मलबा बिखरा पड़ा था।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments