खाद्य तेल प्रतिष्ठान पर छापा, 990 किलो तेल सीज
आगरा, 27 अप्रैल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को ग्राम पुरा भगवान, थाना खेड़ा राठौर स्थित प्रिया पत्नी रविन्द्र सिंह के खाद्य तेल प्रतिष्ठान पर छापामार 990 किलो खाद्य तेल सीज कर दिया।
कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान में लगभग 622 किग्रा. राइस ब्रान ऑयल एवं 372 किग्रा. सरसों का तेल भंडारित पाया गया। खाद्य तेलों में मिलावट की आशंका के दृष्टिगत राइस ब्रान ऑयल एवं सरसों के तेल के एक-एक नमूने विधिवत संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए। शेष खाद्य तेल, जिसमें 620 किग्रा. राइस ब्रान ऑयल (अनुमानित मूल्य ₹77,500) एवं 370 किग्रा. सरसों का तेल (अनुमानित मूल्य ₹55,500) कुल 990 किग्रा. खाद्य तेल जिसका कुल मूल्य ₹1,33,000 को विधिक प्रावधानों के अंतर्गत सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया।
यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी, तहसील बाह, संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोमल सिंह एवं गजेन्द्र सिंह की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा मिलावटखोरों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments