19 को मनाएंगे महर्षि परशुराम जन्मोत्सव एवं 26 को शोभायात्रा

आगरा, 12 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति की रविवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि महर्षि परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन प्रातः 10 बजे राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में यज्ञ होगा।
सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे धार्मिक वेशभूषा में उपस्थित हों और यज्ञ में पूर्ण आहुति हेतु अपने साथ नारियल लेकर आएं। यज्ञ की व्यवस्था मुकेश शर्मा, योगेश भारद्वाज, जगदीश लवानिया और नरेंद्र शर्मा को सौंपी गई। मूर्ति एवं पूजन सामग्री की व्यवस्था एम.एम. शर्मा को सौंपी गई।
राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में हुई इस कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने की। महासचिव डॉ. शिवकांत मिश्रा ने सुझावों को सूचीबद्ध कर प्रस्तुत किया। राजेंद्र पाराशर, हरीश शर्मा, जगदीश लवानिया, बृजेश गौतम, विष्णु उपाध्याय, डॉ. राजीव शर्मा, शिवनारायण दुबे, संजय शर्मा (रानू), आचार्य चंद्रकांत आदि ने भी विचार व्यक्त किए। 
जन्मोत्सव के उपरांत 24 मई को शोभायात्रा निकालने की योजना बनाई गई। यह यात्रा प्रातः नौ बजे शुरू होगी, जिसके लिए बैंड, झाँकियों की बुकिंग के निर्देश दिए गए। संचालन डॉ. प्रमोद रावत ने किया।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments