भारत टी ट्वेन्टी विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह बने हीरो

मुम्बई, 05 मार्च। संजू सैमसन की शानदार पारी और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने गुरुवार को यहां खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को सात रन से हराकर टी ट्वेन्टी विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उसका मुकाबला आठ मार्च को अहमदाबाद में न्यूज़ीलैंड से होगा।
सलामी बल्लेबाज जैकब की शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड की टीम निर्धारित बीस ओवरों में 246 रन ही बना सकी। अंतिम दो ओवरों तक मैच के बेहद रोमांच बना रहा। इसी दौरान सलामी बल्लेबाज जैकब (105) के आउट होते ही भारतीय खेमे में खुशियां छा गईं।
इससे पहले इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 42 गेंदों में 89 रन की पारी की बदौलत 252 रन बनाए। संजू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इंग्लैंड की टीम की कमर तोड़ने में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या सहित अन्य गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments