सीमा पर लड़ने वाला सेना का हवलदार घर के हालात से हार गया!
आगरा, 12 मार्च। देश के लिए सीमा पर दुश्मन से लड़ने वाला सेना का एक जवान घर के हालात से हार गया। थाना सदर क्षेत्र में ग्वालियर रोड स्थित घर के अंदर वह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। सेना का हवलदार उत्कर्ष कुमार सिंह लेह-लद्दाख में तैनात था।
मृतक के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहाकि उनके उत्कर्ष की पत्नी साधना सिंह और उसके मायके वाले लंबे समय से उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना और पारिवारिक तनाव से तंग आकर उत्कर्ष ने यह कदम उठाया।
खबरों के मुताबिक, हवलदार उत्कर्ष इन दिनों छुट्टी पर आगरा आए हुए थे। उनका मकान ग्वालियर रोड क्षेत्र में है। बुधवार देर रात घर के अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर आगरा आया था। थाना पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पत्नी साधना सिंह और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments