ताजगंज में सफाई नायक ने सेनेटरी निरीक्षक से की हाथापाई

आगरा, 14 मार्च। नगर निगम में सेनेटरी निरीक्षक लकी शर्मा के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि सफाई नायक बॉबी वाल्मीकि ने ताजगंज क्षेत्र में कहासुनी के बाद सेनेटरी निरीक्षक के साथ हाथापाई कर दी।
यह विवाद ड्यूटी के दौरान किसी मुद्दे को लेकर शुरू हुआ। पहले कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नगर निगम प्रशासन में खलबली मच गई। 
वीडियो सामने आने के बाद निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया।
नगर आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए। पता लगाया जा रहा है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ, मारपीट किन परिस्थितियों में हुई और घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
नगर निगम के अंदर कर्मचारियों के बीच इस तरह की मारपीट की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments