मनोज बंसल बने नेशनल चैम्बर के नए अध्यक्ष, कश्मकश भरे चुनाव में मनोज गुप्ता को 19 वोटों से हराया, अम्बा और नीतेश उपाध्यक्ष, विनय कोषाध्यक्ष बने, चार प्रमुख पदों पर पूरा पैनल जीता
आगरा, 14 मार्च। मनोज बंसल नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी के नए अध्यक्ष होंगे। भारी कशमकश भरे चुनावों में मनोज बंसल ने मनोज गुप्ता को 19 मतों से हरा दिया। मनोज बंसल को 558 और मनोज गुप्ता को 539 मत मिले। पांच मतों को निरस्त किया गया।
अध्यक्ष पद पर हारजीत को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। मनोज गुप्ता और उनके समर्थकों ने वोटों में हेरफेर के आरोप लगाए और पुनः मतगणना की मांग की। वोटों की छंटनी के दौरान मनोज बंसल लगभग 13 वोटों से आगे माने जा रहे थे। इसके बाद मतगणना में मनोज बंसल 18 वोट से विजयी रहे। मनोज गुप्ता ने पुनः मतगणना की मांग की तो एक बार फिर वोटों की गिनती हुई और इसमें मनोज बंसल 19 वोटों से विजयी घोषित किए गए।
उपाध्यक्ष के दो पदों पर अम्बा प्रसाद गर्ग और नीतेश अग्रवाल विजयी रहे। गिरीश गोयल को हार का सामना करना पड़ा। अम्बा प्रसाद गर्ग को 678 और नीतेश अग्रवाल को 665 मत मिले। गिरीश गोयल को 369 मतों पर संतोष करना पड़ा।
कोषाध्यक्ष पद पर पिछले वर्ष मात्र सत्रह वोटों से हारने वाले विनय मित्तल ने इस बार 151 मतों से विजयश्री का वरण किया। उन्हें 623 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सतीश अग्रवाल को 472 मत मिले। पांच मत निरस्त किए गए।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के ग्रुप तीन में राजेश अग्रवाल 47 और राजकुमार भगत 32 वोट लेकर विजयी रहे। ग्रुप नौ में नितिन अग्रवाल 67, दिनेश अग्रवाल 65 और केशव दत्त गुप्ता 62 वोट लेकर विजयी रहे।
चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और जमकर नारेबाजी की। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को गोदी में उठाकर खुशी का इजहार किया। ढोल की धुनों पर जमकर नृत्य किया गया।
इससे पूर्व सुबह साढ़े दस बजे से ही मतदान को लेकर भीड़ बनी रही। दोपहर एक बजे तक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज गुप्ता के पक्ष में मतदान होता दिखा, लेकिन इसके बाद मनोज बंसल के समर्थक भी खासी संख्या में वोट डालने आए और चुनाव रोमांचक दौर में पहुँच गया।
चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में को-चेयरमैन श्रीकृष्ण गोयल, अमर मित्तल, महेंद्र सिंघल, अनिल वर्मा, अशोक गोयल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, शलभ शर्मा, योगेन्द्र सिंघल, संजय गोयल ने पूरे समय चुनाव का संचालन किया।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments