ताजमहल और अन्य स्मारक फ्री देखने हैं तो इस रविवार को आइए

आगरा, 06 मार्च। यदि आप ताजमहल समेत जिले के सभी स्मारक फ्री में देखना चाहते हैं तो इस रविवार यानि आठ मार्च को जाइये। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इन सभी स्मारकों में प्रवेश निःशुल्क रखने का निर्णय लिया है। हालांकि ताज महल की मुख्य गुंबद पर जाने के लिए फ्री एंट्री नहीं मिलेगी।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सबसे पहले आठ मार्च, 2020 को स्मारकों को महिला पर्यटकों के लिए फ्री किया था। 
वर्ष 2021 से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी फ्री एंट्री दी गई। इस बार भी एएसआई ने आठ मार्च को सभी स्मारकों को निःशुल्क करने का आदेश जारी कर दिया है।
सामान्य दिनों में ताजमहल में प्रवेश के लिए विदेशी पर्यटकों को 1100 रुपये और भारतीय पर्यटकों को 50 रुपये का टिकट लेना होता है। मुख्य मुख्य मकबरे पर जाने के लिए भारतीय व विदेशी दोनों ही पर्यटकों पर 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लागू है। 
अधीक्षण पुरातत्वविद स्मिथा एस. कुमार का कहना है कि आने वाले रविवार को ताजमहल में मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का टिकट लागू रहेगा। 
_____________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments