संघ की ब्रज प्रांत समन्वय बैठक शनिवार को आगरा में, आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आगरा, 06 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ब्रज प्रांत स्तरीय समन्वय बैठक शनिवार सात मार्च को यहां मॉल रोड स्थित होटल अमर में होगी, जिसमें संघ और भाजपा के कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संगठनात्मक रणनीति और अगले साल प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रारंभिक मंथन हो सकता है।  बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। 
खबरों के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी बैठक में मौजूद रह सकते हैं। 
सूत्रों के अनुसार, बैठक का एक प्रमुख एजेंडा वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करना है। 
माना जा रहा है कि संघ और भाजपा मिलकर ऐसे कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे, जिनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच मजबूत की जा सके। बैठक में भाजपा की जिला और क्षेत्रीय कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा होने की संभावना है। जिलों में लंबे समय से संगठनात्मक फेरबदल की चर्चा चल रही है। समन्वय बैठक के बाद कई नामों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। 
बैठक में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक, प्रांत प्रचारक, प्रांत संघ चालक, प्रांत कार्यवाह सहित विभिन्न कार्य विभागों के प्रांतीय प्रमुख भी भाग लेंगे। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments