करोड़ों रुपये के नकली दवा कारोबार में दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम के आने से व्यापारियों में हड़कम्प

आगरा, 18 मार्च। दिल्ली की साइबर सेल क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को दवा बाजार पहुंची। इससे पूरे बाजार में एक बार फिर हड़कंप मच गया। 
खबरों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने करोड़ों रुपये की नकली दवाओं के मामले से जुड़े बंसल मेडिकल एजेंसी पर जांच करने पहुंची थी, हालांकि मौके पर फर्म बंद मिली।
जांच टीम ने फर्म के बाहर नोटिस चस्पा कर संबंधित लोगों को दिल्ली में पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संजय बंसल के बेटे सिद्धांत बंसल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 
बीते वर्ष 22 अगस्त को हुई बड़ी कार्रवाई में करीब 71 करोड़ रुपये की नकली दवाएं सीज की गई थीं। जांच में सामने आया था कि इन दवाओं की सप्लाई चेन पुडुचेरी से उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों तक फैली हुई थी। यह पूरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र में फौवारा स्थित दवा बाजार से जुड़ा है।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments