नगला पदी में मामूली विवाद पर हलवाई की हत्या, पति-पत्नी हिरासत में

आगरा, 28 मार्च। थाना न्यू आगरा के नगला पदी क्षेत्र में शुक्रवार रात मामूली विवाद में पड़ोसी युवक ने हलवाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक 40 वर्षीय गणेश वर्मा और आरोपी जीतू एक ही मकान में किराएदार थे। रात करीब एक बजे किसी बात को लेकर गणेश की जीतू और उसकी पत्नी राधा के साथ कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और गुस्से में आकर जीतू ने चाकू से गणेश पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पति पत्नी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बताया गया है कि गणेश वर्मा मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। नगला पदी में किराये पर रहकर काम कर रहे थे। उनकी पत्नी अलग रह रही है। उनकी एक बेटी भी है जो कक्षा नौ में पढ़ती है।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments