एकतरफा इश्क का चढ़ा भूत! युवक ऊंचे टॉवर पर जा बैठा
आगरा, 11 मार्च। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा चुंगी क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक मोबाइल फोन कंपनी के ऊंचे टावर पर चढ़ गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। युवक ने शर्त रख दी कि जिस युवती से वह प्यार करता है उसे बुलाएं तभी टावर से नीचे उतरेगा। बताया गया है कि युवक की रिश्तेदारी नगला बिहारी में है। एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते उसने यह कदम उठाया।
खबरों के मुताबिक, यह टावर क्षेत्रीय निवासी प्रदीप कुमार के घर पर लगा हुआ है। सुबह करीब नौ बजे बंटी पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी मेहरी हिरन, गांव दारापुर, थाना टूंडला इस टॉवर पर चढ़ गया और काफी देर बैठा रहा।
युवक को टावर पर बैठा देख लोगों की भीड़ जुट गई। युवक को नीचे उतरने के लिए कहने लगे लेकिन युवक टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ।
कहा जा रहा है कि इस हाई वोल्टेज ड्रामे से पहले बंटी ने सुबह 112 नम्बर पर कॉल करके कंट्रोल रूम पुलिस से बात भी की। बातचीत में उसने कहा कि जब तक संबंधित युवती को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। घटना की सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस, पीआरवी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया गया। पुलिस कर्मियों ने समझा बुझाकर बंटी को नीचे उतार लिया।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments