आगरा में बड़ी स्क्रीन पर भारत न्यूज़ीलैंड फाइनल का रोमांच, क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह

आगरा, 08 मार्च। अहमदाबाद में रविवार की शाम शुरू हुए टी ट्वेन्टी विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का रोमांच ताजनगरी में भी देखा जा रहा है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच में हो रहे इस खिताबी मुकाबले को देखने के लिए शहर में कई स्थानों पर बड़ी टीवी स्क्रीन का प्रयोग किया गया है।
इन स्थानों पर क्रिकेट प्रेमी बड़े-बड़े समूहों में एकत्रित होकर मैच का लुत्फ लेते दिखाई दिए। भारतीय टीम के प्रशंसक हर शॉट पर तिरंगा लहराते और भारत माता की जय बोलते दिखाई दिए। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह के दौरान भी बड़ी स्क्रीन पर मैच का प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई।
विजय नगर कालोनी स्थित विजय क्लब में युवा चतुर्वेदी संगठन की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में भी फाइनल मैच का उल्लास देखने को मिला। यहां बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था की गई। होलीलन से अधिक फाइनल मैच की उमंग देखी गई। कार्यक्रम में समीर चतुर्वेदी, अतुल चतुर्वेदी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अक्षय, सुमित, शुभम, गौरांग, हर्ष, डॉ हेमेंद्र चतुर्वेदी और डॉ संजय चतुर्वेदी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
सदर बाजार क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमी हिमांशु सचदेवा के नेतृत्व में लोगों ने मैच का लुत्फ लिया।
उधर शाहगंज के निकट अवंती बाई लोधी क्रिकेट मैदान पर भी आईएमए की जिला शाखा द्वारा ग्रैंड फिनाले दिखाने की व्यवस्था की गई।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments