आगरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम


चेतना इंडिया ने महिला दिवस पर किया सम्मान 
आगरा, 08 मार्च। चेतना इंडिया की शाखा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर की आठ महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता कवयित्री डॉ कुसुम चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी संस्थान की पूर्व निदेशक प्रोफेसर वीना शर्मा ने कहा कि युग बदल रहा है और लोग एकल परिवार और उन्मुख हो रहे हैं उससे संस्कारों का ह्रास हो रहा है और बहुत सारी समस्याएं बच्चों के सामने आ रही हैं। इसे हमको ही समझना होगा और दिशा दिखानी होगी।
स्वागत और सम्मान गायत्री और दयाल प्यारी नंदा ने किया। विजया तिवारी, प्रो वीना शर्मा, डॉक्टर सुषमा सिंह, पूजा सक्सेना, डॉ यशोधरा यादव, प्रो आन्शवना सक्सेना को शाल मोती मॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। महिला शक्ति और महिलाओं की स्थिति पर आधारित कविताओं का दौर शुरू हुआ। चंद्रशेखर शर्मा, गायत्री दीप, आभा मेहरा एवं सुशील सरित सहित सभी रचनाकारों को अशोक अश्रु द्वारा उपहार दिए गए।
धन्यवाद दुर्ग विजय सिंह दीप ने दिया।
_________________________________________
भारतीय जन नाट्य संघ ने महिला दिवस पर की गोष्ठी
आगरा, 08 मार्च। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) द्वारा आयोजित शिक्षाविद, रंगकर्मी, समाजसेवी अरुणा रघुवंशी स्मृति विचार गोष्ठी "महिला दिवस की सार्थकता: आज के समय में" नागरी प्रचारिणी सभा में संपन्न हुई।
अतिथियों ने अरुणा रघुवंशी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। दिलीप रघुवंशी ने अरुणा रघुवंशी का परिचय पढ़ा। परमानन्द शर्मा के संगीत निर्देशन में कलाकारों ने होली गीत प्रस्तुत किए। 
मुख्य वक्ता डॉ मधुरिमा शर्मा ने कहा कि साल में एक दिन महिलाओं का महिमा मंडन करना उचित नहीं माना जा सकता और एक महिला जो परिवार और समाज की धुरी है उसे इंसान के रूप में स्वीकार किया जाना अति आवश्यक है। प्रोफेसर ज्योत्स्ना रघुवंशी, डॉ शशि तिवारी, प्रो रामवीर सिंह, हरीश चिमटी व श्रीमती प्रियंका मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। 
इस अवसर पर शीरोज हैंग आउट की रूकैया खातून का सम्मान किया गया। रूकैया एसिड अटैक पीड़िता रही हैं और अब मुख्य धारा में इस चेतना को बढ़ा रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं वयोवृद्ध समाजसेवी सरला जैन महिला दिवस की शुभकामनाएँ दी। संचालन दिलीप रघुवंशी ने व धन्यवाद शकील चौहान ने किया।
_________________________________________
नारी समाज के संस्कार और संवेदनशीलता की वाहक
आगरा, 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईएमए भवन में पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के महत्व पर व्यापक संवाद स्थापित करना था।
कार्यक्रम में डॉ राकेश भाटिया ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि समाज के संस्कार और संवेदनशीलता की वाहक होती है। डॉ दीप्तिमाला ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो महिलाओं को आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सामाजिक नेतृत्व प्रदान करती है। 
डॉ रवि पचौरी ने कहा कि समाज में वास्तविक प्रगति तब संभव है जब पुरुष और महिला दोनों एक-दूसरे के सहयोगी और सहभागी बनें। डॉ वंदना कालरा ने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला समाज में आत्मसम्मान और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता प्राप्त करती है, जिससे परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। डॉ ओ.पी. यादव ने “कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए कार्यक्रम होते रहेंगे। 
अध्यक्ष डॉ पंकज नगायाच ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का सही मापदंड महिलाओं की स्थिति और सम्मान होता है। सचिव डॉ रजनीश मिश्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर ध्यान देना आज के समय की सबसे बड़ी सामाजिक आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ स्वाति द्विवेदी ने किया।
_________________________________________
छह प्रेरक महिलाओं को सम्मानित किया
आगरा, 08 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शी विल इंस्पायर संस्था द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज में परंपरागत सीमाओं को तोड़ते हुए संघर्ष और परिश्रम के माध्यम से स्वयं तथा अपने परिवार के जीवन को नई दिशा देने वाली छह प्रेरक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मूक बधिरों को आवाज बनने वाली ऋषिका मिश्रा, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाली नजमा, उषा और संतोष, शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय श्यामा देवी तथा अपनी विशिष्ट पाक कला से पहचान बनाने वाली रेनू शर्मा को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर महिला दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया और सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राशि गर्ग, डॉ.भास्कर ज्योति, पूजा लूथरा, दिव्या गुप्ता, डॉ. अंशिका सरकार, कृतिका खन्ना, मीनाक्षी किशोर, अदिति, कृषिका, आशिमा पुरीआदि उपस्थित रहीं।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments