नाली में कट्टे में बंद मिला छह माह का भ्रूण!
आगरा, 29 मार्च। थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में रविवार की सुबह नाली में करीब छह माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह भ्रूण गली मुतवलियान में नाली में एक कट्टे में पड़ा हुआ था। सुबह सफाई के दौरान एक सफाई कर्मी की उस पर नजर पड़ी। शीघ्र ही यह खबर आसपास के लोगों में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया गया है कि सफाई कर्मी रोजाना की तरह नाली की सफाई कर रहा था, तभी उसे एक संदिग्ध कट्टा दिखाई दिया। शक होने पर जब कट्टे को खोला गया तो उसके अंदर भ्रूण देख उसके होश उड़ गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments