ताजगंज के सिद्धार्थ नगर में घर के बाहर से बालिका लापता, अपहरण की आशंका

आगरा, 25 मार्च। थाना ताजगंज क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर से आठ साल की बालिका लापता हो जाने से सनसनी फैल गई। बालिका मंगलवार की दोपहर को घर से बाहर निकली थी। बालिका के अपहरण की आशंका जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिजनों ने सोचा कि वह ट्यूशन गई है, लेकिन देर तक उसके नहीं आने पर हड़कम्प मच गया। सभी संभावित स्थानों पर उसे ढूंढने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। एक कैमरे में बालिका घर से 500 मीटर दूर नजर आई। इसके बाद वह कहां पर गई यह पता नहीं चल सका। पुलिस की चार टीम बालिका की तलाश में लगी हुई हैं। 
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments