विधायक की शिकायत पर अतिक्रमण ध्वस्त किए गए, कमलानगर और सिकंदरा एनक्लेव में चला नगर निगम का बुलडोजर

आगरा, 28 मार्च। नगर निगम ने सिकंदरा एंक्लेव और कमला नगर और क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। इनमें कमलानगर में अतिक्रमण की शिकायत विधायक द्वारा की गई थी।
नगर निगम द्वारा पूर्व में संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगाकर हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर से कार्रवाई कर दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सादाबाद क्षेत्र से विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू ने नगर निगम प्रशासन को शिकायत भेजी गई थी। शिकायत में कमला नगर स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के आसपास सड़क पर किए गए अतिक्रमण से उत्पन्न यातायात समस्या का मुद्दा उठाया गया था। 
इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल पर सिकंदरा एंक्लेव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास भी अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी।
कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरातफरी बनी रही। निगम की टीम को देख लोगों ने आनन-फानन में अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। जिन लोगों ने पहले से चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया था, उनके निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। 
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments