ओपीडी में दिखाना है तो घर बैठे कराएं रजिस्ट्रेशन, एसएन मेडिकल कॉलेज में डिजिटल प्रणाली लागू

आगरा, 18 मार्च। यहां एसएन मेडिकल कॉलेज और संबद्ध चिकित्सालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत नेक्स्ट जेन ई हॉस्पिटल प्रणाली को लागू कर दिया गया है। नई डिजिटल व्यवस्था में मरीजों को अधिक पारदर्शी और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब लोगों को ओपीडी में रजिस्ट्रेशन में घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे ही डिजिटल ओपीडी पंजीकरण किया जा सकेगा। पंजीकरण के साथ जांच, उपचार और अन्य सेवाएं भी अब एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म पर संचालित होंगी जिससे मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
खबरों के अनुसार, मरीज अब अपनी ABHA ID के माध्यम से OTP सत्यापन कर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं. इससे पूर्व के स्वास्थ्य रिकॉर्ड स्वतः उपलब्ध हो जाते हैं और पूरी प्रक्रिया पेपरलेस बनती है। मरीज घर बैठे ही NextGen E-Hospital पोर्टल के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण कर सकते हैं और निर्धारित समय पर सीधे परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
मोबाइल फोन नंबर या अन्य पहचान पत्र के माध्यम से पारंपरिक तरीके से पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments