'टेंपे-आगरा करेंगे शिक्षा, संस्कृति, व्यवसाय को साझा,' आगरा-यूएसए सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल मीट में निर्णय
आगरा, 13 मार्च। दुनिया एक ग्लोबल विलेज है और वैश्विकरण के इस दौर में केवल व्यापार ही नहीं, सभ्यताएं और संस्कृति का भी आदान प्रदान हो रहा है। हमारा उद्देश्य अपने नैतिक मूल्यों को साथ लेकर वैश्विक शहर बनाने का है, जहां पर नागरिक वर्ल्ड क्लास जीवन जी सकें। भारत का एक शहर आगरा और यूएसए का एक शहर टेंपे एक-दूसरे के एक्सचेंज पार्टनर बनकर बेहतर शहरी विकास और शहरी विकास के लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। यह बातें महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने शुक्रवार को होटल क्लार्क शिराज में आयोजित आगरा-यूएसए सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल मीट के दौरान अपने संबोधन में कहीं।
कार्यक्रम के दौरान अर्बन गर्वनेंस, इंडस्ट्रियल ग्रोथ, सांस्कृतिक व शैक्षणिक आदान-प्रदान को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान शहर के प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों, चिकित्सकों और शिक्षाविदों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुसार दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना करके हुआ। यूएसए से आए डेलीगेशन का स्वागत सत्कार किया गया। दीप प्रज्वलन महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, बरेली महापौर उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के अध्यक्ष उमेश गौतम, सिस्टर सिटीज कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रोहित बंसल, डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति आशु रानी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने किया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में सकारात्मक बदलाव आवश्यक हैं, इन्हें केवल पढ़ने से नहीं सीखा जा सकता है। इसके लिए आगरा व टेंपे के अधिकारियों को एक-दूसरे के शहर में जाकर देखना चाहिए, जिससे शहर के नागरिकों के हितों के लिए बेहतर कार्य किए जा सकें।
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि भारत के विभिन्न शहरों की तरह आगरा में हमारे पास स्ट्रेंथ है, लेकिन बेहतर तकनीकी पद्धति और मशीनरी के आदान-प्रदान से हम बेहतर शहरी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सफल होंगे।
सिस्टर सिटीज प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉ. रोहित बंसल,वी
ज्वैलरी कारोबारी आनंद प्रकाश, विनय चंद्र सेठ, फुटवियर निर्माता प्रदीप वासन, एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा, डॉ. संदीप अग्रवाल, बरेली महापौर उमेश गौतम, डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने भी विचार व्यक्त किए।
एरिजोना सिस्टर सिटीज के सचिव डॉ. माइकल कर्ड ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा आकर उन्हें काफी अच्छा लगा और वह भविष्य में आगरा और एरिजोना के एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए कार्य करेंगे। टेंपे सिस्टर सिटीज की को-ऑर्डिनेटर व शिक्षाविद स्टेफनी स्मिथ ने कहा कि - हम सिस्टर सिटीज प्रोग्राम के तहत एक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे जिसमें अमेरिकी बच्चे आगरा आकर रहेंगे और आगरा के बच्चे टेंपे में आकर रहेंगे। एरिजोना की स्पेशल एजुकेशन डायरेक्टर ई. सुई डर्किन, इंटरनेशनल फाइनेंशियल इंवेस्टिगेटर एल. बुर्के फाइल्स, पोलेंड की कंट्री रिप्रजेंटेटिव एडिटा विजोरेक ने भी अपनी बात रखी।
कार्यक्रम के अंत में यूएस के डेलीगेशन ने महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा को अक्टूबर फेस्टिवल के लिए निमंत्रण पत्र दिया।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments