आलमगंज पुलिस चौकी के पीछे जूता फैक्ट्री में लगी आग
आगरा, 09 मार्च। लोहामंडी क्षेत्र में रविवार की रात एक जूता फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में उसकी लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं और आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। घनी आबादी वाले इस इलाके में आग लगने की खबर मिलते ही लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।
आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
यह जूता फैक्ट्री खाती पाड़ा इलाके में आलमगंज पुलिस चौकी के पीछे स्थित है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री में जूते बनाने का काम किया जाता है, जिसमें भारी मात्रा में केमिकल और ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल होता है।
आग लगने के बाद इन केमिकल्स के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के मकानों में भी आग फैलने का खतरा पैदा हो गया। संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को फैक्ट्री तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दमकल विभाग की दो गाड़ियों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स के कारण यदि आग समय रहते काबू में नहीं आती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments