बारह दिन बाद दीवानी परिसर में फिर बम की धमकी!
आगरा, 09 मार्च। जनपद न्यायालय दीवानी परिसर में एक बार फिर बम की धमकी भरा ई मेल आने से सनसनी फैल गई।
खबरों के मुताबिक, सुरक्षा बलों, बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों के दल ने सोमवार की सुबह से दीवानी परिसर में डेरा डाल दिया और चप्पे चप्पे की तलाशी शुरू कर दी। दोपहर तक जांच एजेंसियां खोजबीन में जुटी थीं। इस दौरान वकीलों और वादकारियों को भी परिसर में आने से रोक दिया गया। खबर मिलने तक जांच एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
गौरतलब है कि इससे पहले विगत 24 फरवरी को भी दीवानी परिसर में बम धमाके की धमकी का ईमेल मिला था। इसके बाद दीवानी में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की थी, लोगों को बाहर निकाल दिया गया था लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। बारह दिन बाद दोबारा से बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई ईमेल करने वाले की भी तलाश की जा रही है।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments