Agra News: खबरें आगरा की......
अरे रसिया कुं नारी बनाओ री रसिया कुं...
आगरा, 09 मार्च। संस्कार भारती नाट्य केंद्र द्वारा दिल्ली गेट स्थित एक रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह और महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्था के मुख्य संरक्षक और मिल्टन पब्लिक स्कूल के डॉ.राहुल राज थे। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. प्राची राज का सम्मान किया गया।
कार्यकारी निदेशक अजय दुबे एवं साथियों ने फिल्म 'नदिया के पार' के होली के गीत "जोगी जी धीरे धीरे..." से शुरुआत की। उन्होंने 'ब्रजभूमि' फिल्म का यह गीत भी सुनाया-"चारों धामों से निराला ब्रज धाम कि दर्शन कर लेओ जी...!" डॉ. विभा एवं साथियों ने लोकगीत गाए, खासतौर से महिला दिवस पर ये गीत क्या खूब गाया-"अरे रसिया कुं नारी बनाओ री, रसिया कुं...!"
आनंद जैन ने गाया-"तोहे होरी आज खिलाऊं दूध छठी को याद दिलाऊं...!"
कार्यक्रम में उमा शंकर मिश्र, संजय चतुर्वेदी, संदीप अरोरा, दीपक जैन, डॉ.महेश धाकड़, अध्यक्ष पंकज सक्सैना, उपाध्यक्ष स्वामीदास अरोरा, सचिव नीता तिवारी, उमेश अमल, प्रमेंद्र पाल सिंह, चंद्र शेखर बहावर, रूपेश कुमार, अनीता परिहार, डॉ. विभा शर्मा, डॉ.मनु शर्मा, भारती शर्मा, वाणी सक्सैना, सुधीर कुमार, विजय कुमार, प्रवीण चाहर, भावनी, गति, गतिक, शुभ भी मौजूद थे।
_________________________________________
मां यमुना की विशेष आरती, महिला शक्ति का सम्मान
आगरा, 09 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने रविवार की शाम यमुना आरती स्थल पर मां यमुना की विशेष आरती की। इस अवसर पर महिला शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समाज में उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अभियान से जुड़ीं डॉ. ज्योति खंडेलवाल, पद्मिनी अय्यर, निधि पाठक और रिमझिम वर्मा का सम्मान डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने पटुका ओढ़ाकर किया। दिनेश शर्मा, चतुर्भुज तिवारी, विशाल झा, अमित लवानिया, दीपक राजपूत, मुकेश चौधरी और राकेश गुप्ता ने मां यमुना का दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा की। रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने बताया कि रिवर कनेक्ट कैंपेन का वार्षिक उत्सव 28 और 29 मार्च को यमुना आरती स्थल पर मनाया जाएगा।
_________________________________________
खंडेलवाल परिवार दयालबाग ने मनाया होली मिलन
आगरा, 08 मार्च। खंडेलवाल परिवार दयालबाग द्वारा कल्याणी हाइट्स में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ खंडेलवाल क्लब के पूर्व अध्यक्षों श्याम मोहन गुप्ता, राज किशोर खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल और छैल बिहारी खंडेलवाल ऑडिटर द्वारा किया गया।
समारोह में विशिष्ट जन सम्मान किया गया, जिसके बाद महिलाओं और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।
मनमोहन खंडेलवाल, प्यारेलाल खंडेलवाल, राजेश खंडेलवाल और मथुरेश खंडेलवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन उषा खंडेलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कालूराम खंडेलवाल, ऋषि खंडेलवाल, विनोद खंडेलवाल, राजीव खंडेलवाल, धीरज खंडेलवाल, नीतू खंडेलवाल, बबीता खंडेलवाल, प्रवाह खंडेलवाल उपस्थित रहे।
_________________________________________
लायंस क्लब आस्था ने कराई चंद्रा बाल भारती स्कूल में बच्चों के नेत्रों की जांच
आगरा, 09 मार्च। लायंस क्लब आस्था द्वारा चंद्रा बाल भारती स्कूल में सभी बच्चों के नेत्रों की जांच कराई गई। चश्मे की आवश्यकता वाले बच्चों को 28 मार्च को होटल क्लार्क्स शिराज में चश्मे दिए जायेंगे।
जांच के दौरान बच्चों को रजिस्टर, पेंसिल, चिप्स, बिस्कुट्स आदि दिए गए। अध्यक्ष अंशु भार्गव, सचिव इंदु जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह, साधना सरीन, रेखा बंसल, सुमन बंसल, गुंजन, सरोज गालव, अजय भार्गव, अल्पना, रितु, शिखा जैन, स्कूल की संस्थापिका शारदा गुप्ता भी मौजूद रही।
_________________________________________
ट्विंकल गुप्ता को सम्मानित किया गया
आगरा, 09 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगरा बार एसोसिएशन ने ट्विंकल गुप्ता एलएलएम को उसके द्वारा सिविल परीक्षार्थियों हेतु आठ पुस्तकों का सफल लेखन के लिए सम्मानित किया गया।
आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ वकीलों की मौजूदगी में ट्विंकल गुप्ता को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। ट्विंकल गुप्ता ट्रांसपोर्टर वीरेंद्र गुप्ता की पुत्री हैं।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments