आगरा में पहली बार माल रोड पर दौड़ी मेट्रो, फूल सैयद से सदर बाजार तक सफल ट्रायल
आगरा, 13 अक्टूबर। शहर में पहली बार माल रोड पर मेट्रो ट्रेन चली। आगरा मेट्रो के द्वितीय कॉरिडोर (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) के एक हिस्से में यूपीएमआरसी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूपी मेट्रो ने फूल सैयद चौराहा स्थित मेट्रो डिपो से सदर बाजार मेट्रो स्टेशन तक डाउन लाइन पर करीब 3 किमी लंबा ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया।
इस दौरान परियोजना निदेशक अरविंद राय सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पिछले सप्ताह थर्ड रेल (ऊर्जा स्रोत) का कार्य पूरा होने के बाद यह ट्रायल संभव हो सका। अब अप लाइन पर ट्रैक बिछाने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही शेष लाइन पर ट्रैक, ट्रैक्शन और सिग्नलिंग का काम पूरा कर अप लाइन पर भी ट्रायल किया जाएगा।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments