चैंबर चुनाव: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और मात्र दो ग्रुपों में कार्यकारिणी सदस्यों के लिए होगा मतदान, 14 में से 12 ग्रुपों में सहमति बनी

आगरा, 09 मार्च। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा के वार्षिक चुनावों में 14 मार्च को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के दो ग्रुपों के लिये मतदान होगा। यह मतदान सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक वाटर वर्क्स चौराहे के निकट स्थित अग्रवन में होगा। उसके तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
चुनावों के लिए सोमवार की शाम पांच बजे तक नाम वापसी की सीमा तय थी। इसके बाद हुई चुनाव समिति को बैठक में अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि 
एक अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशी मनोज बंसल व मनोज कुमार गुप्ता, दो उपाध्यक्ष पद हेतु अम्बा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल, नीतेश अग्रवाल व एक कोषाध्यक्ष पद हेतु नीरज अग्रवाल द्वारा नामांकन वापस लेने के उपरान्त सतीश अग्रवाल व विनय मित्तल के मध्य चुनाव होगा।
पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के को- चेयरमैन श्रीकिशन गोयल ने बताया कि चैम्बर के 14 समूहों में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापिसी के उपरान्त 12 समूहों में चुनाव नहीं होगा। शेष समूह संख्या 3 व समूह संख्या 9 में चुनाव होगा।
बैठक में चुनाव समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, योगेन्द्र सिंघल, महेन्द्र सिंघल, शलभ शर्मा, अध्यक्ष एवं पदेन सदस्य संजय गोयल मौजूद थे। 
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments