नोएडा की यू ट्यूबर के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज
आगरा, 09 मार्च। नोएडा की एक यू ट्यूबर के खिलाफ यहां न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा एक स्थानीय अधिवक्ता की शिकायत पर लिखा गया है। अधिवक्ता ने यू ट्यूबर पर सोशल मीडिया में उनकी फोटो का इस्तेमाल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
खबरों के अनुसार, अधिवक्ता देवेन्द्र यादव उर्फ दीपक ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नोएडा निवासी यूट्यूबर संजना यादव ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें उनकी फोटो का इस्तेमाल करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
अधिवक्ता का कहना है कि यह पोस्ट मुकदमे की पैरवी को लेकर चल रही रंजिश के कारण की गई है। उन्होंने पुलिस को सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं, जिनमें रील और उससे संबंधित सामग्री शामिल है।
तहरीर के आधार पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments