Agra News: खबरें आगरा की......

माथुर वैश्य महासभा ने सामाजिक योजनाओं पर किया मंथन 
आगरा, 07 मार्च। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासमा की केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक मण्डलीय परिषद के तत्वावधान में शनिवार को माधुर वैश्य महासभा भवन, पंचकुइयां में हुई। बैठक में सभी 11 मंडलों के मंडलाध्यक्षों के साथ बैठक कर समाज की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर मंथन किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि महासभा की प्रमुख विभिन्न योजनाएँ सामूहिक विवाह, परिचय सम्मेलन, दिव्यांग सहायता, स्वयं रोजगार ऋण, आकस्मिक सहायता, चिकित्सा सहायता, उच्च शिक्षा हेतु अनुदान के समस्त कार्यक्रमों को व्यापक रूप से समाज के जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।
बैठक में अध्यक्षीय सलाहकार हर्षवर्धन गुप्ता (त्रिपुर), विनोद गुप्ता (इंदौर), राजेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री शंकर गुप्ता एवं सहयोगी वीरेन्द्र गुप्ता (प्रशासनिक मंत्री) ने किया।
बैठक का शुभारंभ महासभा के प्रेरणा स्रोत कल्याण दास मेरोठिया एवं संस्थापक गणेशी लाल गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
__________________________________________
प्रियंका वर्मा ने बदल दी दिगनेर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर की तस्वीर
आगरा, 07 मार्च। कुछ साल पहले तक दिगनेर का आयुष्मान आरोग्य मंदिर किसी स्वास्थ्य केंद्र जैसा बिल्कुल नहीं दिखता था। लेकिन अब यह जगह हजारों लोगों के लिए भरोसे का केंद्र बन चुकी है। गर्भवती महिलाओं की जांच हो, बच्चों का टीकाकरण या बुजुर्गों की देखभाल— लोग अब अपने ही गांव में स्वास्थ्य सेवाएं पा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रियंका वर्मा के प्रयासों से यह बदलाव आया। उन्होंने इस कार्य में अपने वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय समुदाय का सहयोग लिया।
धीरे-धीरे लोग आने लगे और विश्वास लौटने लगा। आज यह आयुष्मान आरोग्य मंदिर लगभग 6700 की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। यहाँ पाँच आशा कार्यकर्ता, एक आशा संगिनी, एक एएनएम प्रियंका के साथ मिलकर काम कर रही हैं। केंद्र पर 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं, 14 तरह की जांच और 84 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। यहाँ गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का नियमित टीकाकरण, बुजुर्गों की देखभाल, परिवार नियोजन सेवाएं, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और निक्षय दिवस जैसी पहलें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है- “प्रियंका वर्मा की लगन और नेतृत्व ने यह साबित किया है कि अगर कोई ठान ले तो स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदली जा सकती है। उनकी पहल से पूरे जिले को नई प्रेरणा मिली है।”
__________________________________________
संस्कार भारती का होली मिलन समारोह संपन्न 
आगरा, 07 मार्च। संस्कार भारती, आगरा पश्चिम के होली मिलन समारोह का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर किया गया। ब्रजभाषा के कवि डॉ बृज बिहारी लाल बिरजू तथा पंडित देवाशीष गांगुली और उनकी टीम द्वारा शास्त्रीय संगीत के साथ ब्रज के लोकगीतों का गायन किया गया। 
राष्ट्रीय अधिकारी बांकेलाल गौड़ ए डी जे प्रदीप कुमार मिश्रा, ब्रजभाषा के कवि डॉ बृज बिहारी लाल बिरजू, प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग और अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने राधाकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके होली मिलन समारोह का शुभारम्भ किया। 
महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, तपेश जैन, संदीप गोयल, श्याम तिवारी, घनश्याम दास अग्रवाल, सरजू बंसल, जय रामदास होतचांदनी, महेंद्र खंडेलवाल, नवीन फौजदार, नीरज अग्रवाल, आशीष जैन, सुरेश चंद्र अग्रवाल, ओम स्वरूप गर्ग, सुरेश चंद्र अग्रवाल, छीतरमल गर्ग, दीपक गर्ग, प्रदीप सिंघल, अभिषेक गर्ग समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
_________________________________________
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शमशाबाद का वार्षिकोत्सव मनाया 
आगरा, 07 मार्च। शमशाबाद स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव और पूर्व छात्र सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि रविकांत चावला ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लोक जीवन की प्रस्तुतियों से श्रोतागण मंत्र मुग्ध हुए। इसके अलावा सुंदर गीत- संगीत नृत्य के साथ शारीरिक योगाभ्यास भी बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। 
इस अवसर पर शिशु शिक्षा परिषद आगरा के अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, रविकांत चावला, रविन्द्र तिवारी, अध्यक्ष छीतरमल गुप्ता, व्यवस्थापक जयेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कुशवाह, कार्यक्रम अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ सतेंद्र नाइक, मातृ मण्डल सेवा भारती जिलाध्यक्ष  डिम्पल गुप्ता, सह व्यवस्थापक विवेक गुप्ता, रीतेश गुप्ता के हाथों पूर्व छात्रों को पटका एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया म
कार्यक्रम को आरएसएस के जिला कार्यवाह महिपाल, जिला संपर्क प्रमुख योगेंद्र परिहार ने भी संबोधित किया। कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा, कान्हा गुरु भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, अरविंद सिंह, सुधीर सिंह, हरिकेश झा, रामेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता (मंडल अध्यक्ष), डॉ सतेंद्र नायक, डॉ अरुण गुप्ता, डॉ सुधाकर वशिष्ठ, डिंपल गुप्ता, विवेक गुप्ता, कमांडर राम मोहन शर्मा, मुकेश बन्देजिया, शिवराम राठौर, पवन अग्रवाल, पूर्व छात्र जोगिंदर सिंह, अजय परिहार, निशांत गुप्ता सभासद सुभाष चंद्र गुप्ता नगर कार्यवाह सुधीर सिंह, नरेन्द्र सिंह विपिन, रामेंद्र मौजूद रहे।
__________________________________________
शिवाजी मार्केट में मनाया होली मिलन समारोह
आगरा, 07 मार्च। बिजली घर स्थित शिवाजी मार्केट, ब्लॉक नंबर-5 के व्यापारियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन आपसी सौहार्द्र के साथ किया गया, इसमें रंगारंग कार्यक्रम राधा कृष्ण एवं शिव पार्वती की झांकी ने सभी का मन मोहा। 
इस अवसर पर संरक्षक श्याम भोजवानी ने भी सभी को होली की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में जय पुरसनानी, फ़ोर्ट चौकी इंचार्ज अतुल पाठक शिवाजी मार्केट अध्यक्ष पंकज सचदेवा, राजकुमार भाटिया, प्रवीन जैन, शोभी भाई, दयाचंद गोयल, परमेश्वर दत्त, श्रवण कुमार, रमेशचंद  खोरेजा, मुकेश फतेहपुरिया, पंकज भाटिया, योगेश कुमार, गोरु भाई, संजय भल्ला, अनवर हुसैन, पवन पैंगोरिया, प्रदीप लूथरा, आजाद जैन, महेश गंगलानी, सुरेंद्र भाटिया, हेमंत गिदवानी, मनोज भाटिया, हितेश गंगलानी, अमित भाटिया, श्याम पैंगोरिया, गगनदीप लूथरा, राज छाबड़ा, सलमान, बिलाल उपस्थित रहे।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments