Agra News: खबरें आगरा की....

पीएम विश्वकर्मा योजना प्रदर्शनी और व्यापार मेले का समापन
आगरा, 11 मार्च। एमएसएमई-विकास कार्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का बुधवार को समापन हो गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी, परिसर में लगाए गए इस मेले में दूसरे दिन भी लाभार्थियों में काफी उत्साह रहा और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रदर्शनी में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में शुभांगी वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। दूसरे दिन भी तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा कारीगरों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। राम मणिचंद्र सिंह, विकास त्यागी, राहुल जैन और सहायक निदेशक जितेंद्र कुमार यादव ने लाभार्थियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। आखिरी सत्र में लाभार्थियों के प्रयास को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पीपीडीसी के सहायक निदेशक अमित चोपड़ा, एमएसएमई के सहायक निदेशक अभिषेक सिंह, डी. आर. लांग, एस. के. पांडे, शैलेन्द्र प्रताप, नेहा यादव, राहुल कुमार, रविकांत यादव, अंशुल तिवारी, मो. इमरान, पंकज कुमार, ऋषभ सोनकर, दशरथ बघेल, लोकेश यादव, मनीष कुमार उपस्थित थे। संचालन श्री अवधेश कुमार सहायक निदेशक ने किया। 
_______________________________________
MSW विद्यार्थियों ने कुंआ खेड़ा में जगाई 'मासिक धर्म स्वच्छता' की अलख
आगरा, 11 मार्च। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश पहुँचाने के लिए एक सराहनीय पहल की। बुधवार को विश्वविद्यालय के 'सामुदायिक कार्य' पाठ्यक्रम के अंतर्गत कुंआ खेड़ा गांव स्थित एस.एच. पब्लिक स्कूल में 'महिला मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता' विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने गांव की महिलाओं, किशोरियों और आशा कार्यकर्ताओं को मासिक धर्म से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सरल भाषा में समझाया कि यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और इस दौरान स्वच्छता न बरतना गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए छात्राओं को सैनिटरी पैड के सही उपयोग और उसके सुरक्षित निपटान का व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) भी दिया गया। राजा लक्ष्मण सिंह वेलफेयर सोसाइटी की अपूर्वा सिंह जादौन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी महिलाओं और छात्राओं को सैनिटरी पैड का निःशुल्क वितरण भी किया गया। अभियान को सफल बनाने में छात्र आकाश, ख्याति, नेहा, लक्ष्मी, प्रियांशी, आदित्य, आर्येन्द्र, मुकुल, प्रवेन्द्र और हरेन्द्र ने योगदान दिया।
_______________________________________
'भारतीय जाटव समाज' ने आयुक्त को दिया ज्ञापन
आगरा, 11  मार्च। कालिंदी विहार रोड स्थित निर्माणाधीन बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने और उसकी गुणवत्ता को और बेहतर बनाने को लेकर भारतीय जाटव समाज संस्था के पदाधिकारियों ने बुधवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने बताया कि विगत 3 अगस्त को संगठन की ओर से लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगरा में एक विशाल बुद्धा पार्क के निर्माण का अनुरोध किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकृति दी थी। पार्क में तथागत बुद्ध और उनके प्रथम पाँच अनुयायियों की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। जिस स्थान पर ये प्रतिमाएं लग रही हैं, वहां नगर निगम के ठेकेदार द्वारा जेट ब्लैक (काले रंग) का पत्थर लगाया जा रहा है। संस्था ने सुझाव दिया कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लाल या हल्के रंग के पत्थरों का उपयोग करने पर भी विचार किया जाए, जिससे पार्क की भव्यता और आकर्षण और बढ़ सके।
इसके अलावा संस्था ने प्रतिमाओं के स्वरूप को ऐतिहासिक तथ्यों के अनुरूप बनाए रखने का भी सुझाव दिया। 
संस्था ने मांग की कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की गुणवत्ता और ऐतिहासिक स्वरूप बनाए रखने के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया जाए, जिसमें संगठन को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में उपेन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, भारत सिंह, अर्जुन सिंह, रविन्द्र सिंह, तेज कपूर, रामहेत, प्रेमचंद सोन, सुरेंद्र जाटव, सौरभ वर्मा, वीरपाल सिंह उपस्थित रहे।
_______________________________________
एस बी आई पेंशनर्स एसोशियेसन ने मनाया होली मिलन 
आगरा, 11 मार्च। एस बी आई पेंशनर्स एसोशियेसन दिल्ली सर्किल की आगरा यूनिट का रंगारंग होली मिलन समारोह खण्डेलवाल भवन, पचकुइयां पर बुधवार को मनाया गया।
एसोशियेशन के अध्यक्ष एस एन गर्ग, सचिव अनिल वर्मा, रविंद्र गुप्ता दिल्ली, उप महा प्रबंधक संजय सिंह, मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन मोहन गर्ग ने समारोह का शुभारम्भ किया। ब्रज के लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और फूलों की होली आयोजित की गईं। इस अवसर पर 85 वर्ष के अधिक आयु के सीनियर सिटीजन जे पी अग्रवाल का सम्मान भी किया गया।संयोजन नन्द नन्दन गर्ग ने और संचालन वी के तिवारी ने किया। 
_______________________________________
टोरेंट के जीएम के समक्ष रखीं व्यापारियों की समस्याएं
आगरा, 11 मार्च। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने फेम के प्रतिनिधिमंडल के साथ टोरेंट के जी एम संजय कुमार से मुलाकात की और व्यापारियों की समस्यायों पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि बताया कि सबसे अधिक दिक्कत नए व्यापारियों को नया कनेक्शन लेने में आ रही है। नियमों को तोड़ मरोड़ कर व्याख्या कर व्यापारी को ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं। नए व्यापारी अपनी ऊर्जा व्यापार, उद्योग लगाने से पहले ही टोरेंट के ऑफिस के चक्कर लगा कर हतोहत्सित हो रहा है। जीएम ने टोरेंट की ओर से सकारात्मक पहल की अनुशंसा की। चर्चा में टोरेंट के ए जी एम विमर्श पंडित, फेम के जिलाध्यक्ष राजेश खुराना, महामंत्री ब्रजेश पंडित, प्रेम शर्मा, मनोज खंडेलवाल शामिल रहे।
_______________________________________
जन कल्याण समिति ने स्टाल लगाकर दीं होली की शुभकामनाएं 
आगरा, 11 मार्च। जन कल्याण समिति आवास विकास कॉलोनी ने बुधवार को नगर निगम के सेंट्रल पार्क में आयोजित होली मिलन मेले में स्टाल लगाया। मेले में आए लोगों को चंदन की तिलक लगाकर व दुपट्टा पहनाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, डा. पार्थसारथी शर्मा, समिति की अध्यक्ष पूर्व पार्षद सुषमा जैन, ओम प्रकाश चलनी वाले, अरुण पाराशर, नवीन प्रजापति, पार्षद गौरव शर्मा प्रवीना राजावत, निरंजन सिंह कैम, समाजसेवी शीतल अग्रवाल, शिवराम सिंघल, दीपेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
_______________________________________





ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments