सनसनीखेज: आगरा में किशोरों और किशोरियों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस तैनात
आगरा, 31 मार्च। थाना खंदौली क्षेत्र में किशोर और किशोरियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिखाई देने वाले किशोर और किशोरियां एक ही गांव के हैं। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया, कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
थाना खंदौली के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने मीडिया से कहा कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। वीडियो प्रसारित करने वाले की जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की संख्या लगभग 48 बताई जा रही है। वीडियो में बंद कमरे में तीन किशोर दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं। वायरल किए गए वीडियो किसी मकान और होटल के हैं।
वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए, ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीण इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। ज्यादातर लोग इसे माहौल खराब करने की साजिश बता रहे हैं। वीडियो की संख्या अधिक होने और उनमें एक ही क्षेत्र के नाबालिगों की मौजूदगी ने ग्रामीणों के बीच गुस्सा, दहशत और अविश्वास का माहौल पैदा कर दिया है।
पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। वीडियो में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने वीडियो वायरल करने, माहौल बिगाड़ने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments