चैम्बर में 25 वर्ष पुराने सदस्यों का सम्मान, सदस्यता निर्देशिका का विमोचन
आगरा, 24 मार्च। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी द्वारा मंगलवार को संजय प्लेस स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में 25 वर्ष से अधिक पूर्ण कर चुके सदस्यों का सम्मान व चैम्बर की वर्ष 2025-26 की सदस्यता निर्देशिका का विमोचन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि चैम्बर द्वारा प्रकाशित सदस्यता निर्देशिका सभी सदस्यों के लिये उपयोगी सिद्व होगी। इस सदस्यता निर्देशिका में नवीनतम डाटा व उद्योग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है। यह निर्देशिका चैम्बर के 14 सूमहों में वर्गीकृत सदस्यों के साथ समूहों के साथ प्रकाषित की गयी है। इसमें हेल्प लाइन नंबर भी प्रकाशित किये गये हैं। संचालन पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एम्बार्क इन्फोरमेशन टैक्नोलाजी से शैलेन्द्र बंसल, छाबडा रबर ट्रेडिंग से सुरेश छाबडा, परफैक्ट सेल्स से सीजे थापर, नारंग मशीनरी स्टोर से राकेश नारंग, चन्द्रा रेडियेटर्स से प्रमोद अग्रवाल, आरएन प्रोडेक्ट से राकेश मित्तल, ओवरसीज टेड लिंकर्स से सुरेश चंद अग्रवाल, बीआर एंटर प्राईजेज से राकेश कुमार मित्तल, आगरा स्टील उद्योग से संजय कुमार गोयल, फ्रेन्डर्स सेल्स कॉरपोरेशन से संजय तिवारी, ताज ट्रेडमार्क से नवीनकृष्ण अरोरा, गुलाब चंद छोटेलाल से श्रेय सिंघल, दुर्गा ट्रेडर्स से ललित कुमार जागिया, यूपी हैंडीक्राफ्ट डवलपमेंट सेंटर से रितिक अग्रवाल, नाथ मशीनरी स्टोर से गौरव लूथरा, अम्बिका इंजीनियर्स से भुवेश अग्रवाल, एडवांस टैक्निक्स एंड इलैक्ट्रोनिक्स से संजय गोयल, पूरन चंद एंड संस से संजय अग्रवाल, विजय आयरन फांउड्री से अनुज मंगल, प्राइम इंटरनेशनल से ध्यानचंद, चंद्रा मैटल एंटरप्राइजेज से प्रियूष जैन, पॉली शू एससेरिज सूरज कुमार गिलानी, टैफो पावर एंड इलैक्ट्रोनिक्स से सूरज कुमार जैन, जेडी एएंटरप्राइजेज से संजीव बंसल, अजन्ता पेपर प्रोडेक्ट विवेक जैन, इन्फ्रा पावर सिस्टम राजेश अग्रवाल, विरगो इंटरनेशनल से अनूप गोयल, केबी एंटरप्राइजेज से अनूप गोयल, लाइनर शू पावर लि से राजेश राठौर, एमआई पावर प्रालि से नितीन जैन, जीडी एंटरप्राइजेज से गिरीश चंद गोयल को शाल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
समारोह में चैम्बर उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, नवनिर्वार्चित अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, सदस्यता निर्देशिका के संपादक राजेन्द्र अग्रवाल, विकास मित्तल, नरेश अग्रवाल, अजय मित्तल, प्रत्यूष अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेन्द्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा, सदस्य नीतेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल, अशोक गोयल, मयंक मित्तल, दिनेश कुमार जैन, राजेन्द्र गर्ग, नीरज अग्रवाल, नारायन भरानी, केशव दत गुप्ता उपस्थित थे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments