एमएसएमई विभाग का प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला 10 और 11 को विवि के खंदारी परिसर में
आगरा, 09 मार्च। एम.एस.एम. ई-विकास कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 10 और 11 मार्च को डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी, परिसर में "प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला" आयोजित किया जा रहा है।
यह जानकारी सोमवार को संजय प्लेस स्थित कार्यालय में सहायक निदेशक व कार्यक्रम संयोजक अवधेश कुमार, सहायक निदेशक ग्रेड एक नेहा महतो और सहायक निदेशक ग्रेड दो जितेंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मेले का उद्घाटन 10 मार्च को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति आशुरानी और जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न ट्रेडों (जैसे सुधार, स्वर्णकार, कुम्हार, चर्मकार आदि) के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ वे अपने उत्पादों का सजीव प्रदर्शन कर सकेंगे। मेले में 22 जिलों के सौ से अधिक एक्जीबिटर्स भाग लेंगें। दो दिन चलने वाली प्रदर्शनी के दौरान परिचर्चाओं के भी विभिन्न दौर होंगे, जिनमें कामगारों को उद्यमशीलता के गुर सिखाये जाएंगे। अधिकारियों ने जोर दिया कि पीएम विश्वकर्मा योजना केवल एक सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि पारंपरिक कौशल को पुनर्जीवित करने का एक मिशन है।
इस दौरान रविकान्त यादव ने योजना के युवाओं पर प्रभाव और डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से उत्पादों की पहुँच बढ़ाने की रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments