लॉरेंस यूनाइटेड और पीटर्स सुपरकिंग्स फाइनल में
आगरा, 14 फरवरी। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में लॉरेंस यूनाइटेड और पीटर्स सुपरकिंग्स ने दोनों दिन अपने-अपने मैच जीत कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
पहले मैच में लॉरेंस यूनाइटेड फ्रांसिस एवेंजर्स को 59 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी, जबकि दूसरे मैच में पीटर्स सुपरकिंग्स ने पॉल्स टाइटन को 28 रन से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
पहले मैच में टॉस फ्रांसिस एवेंजर्स ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। लॉरेंस यूनाइटेड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाये। पार्थ चौधरी ने 72, शुभम अग्रवाल ने 40 और सक्षम ढींगरा 23 ने रन बनाये। कुणाल अग्रवाल ने 3, रोहन वर्मा ने 2 व रक्षित सहगल और कीरत गांधी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में फ्रांसिस एवेंजर्स की पूरी टीम 17 ओवर में 139 रन बनाकर आउट हो गई। तन्मय गर्ग ने 35 अर्जुन शर्मा ने 29 और एश्ले जॉन ने 16 रन बनाये। प्रथम पाराशर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिए। मिशल, अमरिंदर और शहज़ान ख़ान को 1-1 विकेट मिला। प्रथम पाराशर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में टॉस पॉल्स टाइटन ने जीता और पीटर्स सुपरकिंग्स को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया जिन्होंने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर बनाया। शिवांश शर्मा ने 45 अर्चित सहगल ने 34 दिवनव गोस्वामी ने 28 रन का योगदान दिया। अंशुल आनंद और तोश ने 3-3 व सुमन्यु और अमन यादव ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में पॉल्स टाईटन निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। साइरस जोसफ ने 35 रचित मित्तल ने 26 और अंशुल आनंद ने 23 रन का योगदान दिया। अभिनव टंडन ने 3, सक्षम मित्तल और कनिक अग्रवाल ने 2-2 विकेट लिये। अभिनव टंडन को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पराग गौतम डॉ. राजीव फ़िलिप, रामानंद चौहान, अनमोल कोहली, उदय गोयल डॉ. जॉन अभिषेक, अनमोल असीजा, कृष्ण कालरा अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे। मैच के अंपायर श्याम सुंदर और वकार अहमद रहे। स्कोरिंग मनु और कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने की।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments